देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा का पर्व सूर्य देवता की उपासना और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का महान अवसर है। यह पर्व प्रकृति और मानव के बीच के प्रेम को भी दर्शाता है। सूर्य देवता की आराधना से हम जीवन के हर पहलू में सकारात्मकता और नई ऊर्जा का अनुभव करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा का महत्व सिर्फ धार्मिक आस्था में नहीं, बल्कि हमारे समाज की संस्कृति, एकता और सौहार्द में भी निहित है। यह पर्व हमें एकजुट करता है और हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाने की प्रेरणा देता है। भगवान भास्कर एवं छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

More Stories
डॉ. नीतू कार्की की मेहनत लाई रंग, सरकारी भवन में शिफ्ट हुआ राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय डोला–रियाड, मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
योग के मंच पर चमके नन्हे सितारे, अनुज गौड की पहल से गढ़वाल को मिला नई ऊर्जा का संदेश
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से पहाड़ में आत्मनिर्भरता की मिसाल ग्रामसभा पाटा के कुलानंद चमोली