गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर हेलंग से पीपलकोटी की ओर टीएचडीसी कंपनी के पास एक कैंपर सोमवार की देर रात्रि को अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिसमें तीन लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलने पर ज्योतिर्मठ थाने से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दो घायलों को बाहर निकाला जबकि एक व्यक्ति लापता चल रहा है जिसकी खोजबीन की जा रही है।
वर्चुअल थाना गोपेश्वर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात्रि को बदरीनाथ हाइवे पर हेलंग से आगे पीपलकोटी की तरफ टीएचडीसी कम्पनी के पास एक कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त होकर रोड़ से नीचे गहरी खाई में गिर गया है। सुचना पर थाना ज्योतिर्मठ का फोर्स मौके पर पहुचा घटना की जानकारी लेने पर पता चला की वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे। बाद रेस्क्यू कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पीपलकोटी और गोपेश्वर भिजवाया गया तथा एक लापता व्यक्ति की खोजबीन जारी है। घायलों में गुलाबकोटी निवासी 25 वर्षीय अनुराग पुत्र चण्डी लाल, पाखी निवासी 26 वर्षीय सावन पुत्र स्व. सुरेन्द्र लाल तथा लापता व्यक्ति में देवग्राम उर्गम निवासी मनमोहन पुत्र चन्द्र सिंह शामिल है।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त