उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नवनिर्मित जोशियाड़ा हेलीपैड पर भव्य स्वागत हुआ। राज्य सरकार द्वारा गुरूवार 7 नवंबर से देहरादून से उत्तरकाशी के लिए प्रारंभ की जा रही हेली सेवा इसी हेलीपैड से संचालित होगी। उत्तरकाशी भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर नवनिर्मित जोशियाड़ा हेलीपैड पर उतरते ही जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान सहित जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित ग्रामीण महिलाओं सहित आम नागरिकों के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट पुष्पगुच्छ व फूलमालाएं भेंट कर तथा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री ने आज उत्तरकाशी में आयोजित एक बैठक में देहरादून से उत्तरकाशी के लिए गुरूवार से हेलीसेवा प्रारंभ किए जाने की जानकारी देते हुए जनपदवासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हेली सेवा के प्रारंभ होने से जनपदवासियों को काफी सुविधा होगी तथा पर्यटन एवं तीर्थाटन को काफी प्रोत्साहन मिलेगा।








More Stories
जल जीवन मिशन 2.0 को मिली रफ्तार, उत्तराखंड सहित तीन राज्यों के साथ सुधार समझौते पर हस्ताक्षर
“डबल वोटर” पर सख्ती : उत्तराखंड पंचायत चुनावों में 1000 से अधिक जनप्रतिनिधियों पर खतरा, न्यायालय के फैसलों से बढ़ी कार्रवाई की रफ्तार
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सजी सुरों की शाम, विशाल मिश्रा ने श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी से लिया आशीर्वाद