गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सपत्नीक भगवान बदरीविशाल के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित कर खुशहाली की मनौती मांगी। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सपत्नीक बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान हेलीपैड पर जिलाधिकारी गौरव कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी आगवानी की। इस दौरान मुख्य सचिव को पुलिस द्वारा गॉर्ड ऑफ़ ऑनर प्रदान किया गया। हेलीपैड से सीएस बदरीनाथ मंदिर पहुंचे। बदरीनाथ मंदिर में उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना के बाद सिंहद्वार पर पहुंचे सीएस बदरीनाथ धाम की अदभुत छटा देख अभिभूत हो उठे। इस दौरान सीएस काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात