- नैनीताल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वच्छता शपथ
- पिथौरागढ़ में स्वच्छता श्रमदान और स्थानीय जागरूकता अभियान
- स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान और स्वच्छता ही सेवा अभियान को बढ़ावा
नैनीताल/पिथौरागढ़ : गांधी जयंती के अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) नैनीताल और पिथौरागढ़ द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। नैनीताल में जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलाकारों ने राम धुन और वैष्णव जन जैसी प्रस्तुतियों से वातावरण को प्रेरणादायी बनाया। साथ ही उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके उत्तराधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।
पिथौरागढ़ में सीबीसी के अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने कार्यालय प्रांगण में स्वच्छता की शपथ ली और लोगों को शपथ दिलाई। तत्पश्चात, सिनेमा लाइन क्षेत्र की सड़कों पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया गया और सामूहिक सफाई अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य गांधी जयंती पर स्वच्छता और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना तथा 17 सितम्बर से चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान को जन-जन तक पहुँचाना था। नैनीताल के कार्यक्रम में सीबीसी नैनीताल के गोपेश बिष्ट, श्रद्धा गुरुरानी तिवारी, आनंद बिष्ट, डॉ. दीपा जोशी, शोभा चारक और दीवान सिंह मौजूद रहे। वहीं पिथौरागढ़ में सीबीसी के गोपाल सिंह, प्रवेश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भागीदारी की।


More Stories
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – धन सिंह
फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी