देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु को निर्देश दिए हैं कि बरसात खत्म होने के साथ ही प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाए। जैसे ही बरसात समाप्त हो सड़कों के सुधार के लिए तीव्र गति से काम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान के तहत सड़कों के सुधारीकरण के कार्य किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बारिश के कारण जहां भी सड़कें टूटी हैं वहां प्राथमिकता से काम किया जाए।

More Stories
धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल