गोपेश्वर (चमोली)। क्राइस्ट अकादमी का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया है। शनिवार को वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष संदीप रावत और एचसीसी के विनोद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ ही अपनी संस्कृति की जानकारी होना आवश्यक है। लोकगीत और लोकनृत्य हमारे पुरातन सांस्कृतिक विरासत है। इसे संजोए रखना हम सब का दायित्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच भी मिलता है और इससे वे देश और दुनिया में अपनी पहचान भी बना सकते हैं।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ने विभिन्न प्रांतों के लोकगीतों, लोक नृत्यों और नाटकों के माध्यम से सभी का मनमोहा। कार्यक्रम के दौरान गत वर्ष के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक फा. जीजो के मणि, प्रधानाचार्या सिस्टर रोज मैरी आदि मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा प्राथमिकता: सीसीटीवी, ड्रोन और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच शिवभक्तों के लिए बनाया सुरक्षित कांवड़ मार्ग
सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ