कोटद्वार । गरीब बच्चों के भविष्य को संवारने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जीआरपी कोटद्वार पुलिस ने ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस ने 43 बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया है। वर्तमान में प्रदेश में ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत भिक्षावृत्ति, कूड़ा बिनने, गुब्बारों को बेचने का कार्य करने में लगे बच्चों को चिह्नित कर उन्हें विद्यालय में प्रवेश दिलाया जा रहा है। अभी तक टीम प्रभारी उपनिरीक्षक रचना देवरानी के नेतृत्व में ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा गोष्ठी जागरूकता अभियान चला कर 43 बच्चों का अलग-अलग स्कूलों में एडमिशन कराया गया है। इस अवसर पर पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल रजनी नौटियाल, कांस्टेबल जयवीर सिंह, प्रशांत व अन्य कर्मचारी मौजूद थे ।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा प्राथमिकता: सीसीटीवी, ड्रोन और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच शिवभक्तों के लिए बनाया सुरक्षित कांवड़ मार्ग
सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ