गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सम्मुख रखा। कर्णप्रयाग के क्षेत्र पंचायत सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, भू-धंसाव, जंगली जानवरों से खेती को बचाने, स्वरोजगार और मुआवजा संबंधी समस्याओं को रखा। इस दौरान कर्णप्रयाग की इंद्रादेवी ने व्यवसाय के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिए जाने, सूरज प्रकाश ने पीएम स्वनिधि योजना से रोजगार की, प्रेमलता देवी ने स्वयं के आवासीय घर को एनएच सड़क की दीवारे क्षतिग्रस्त होने से भवन की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की।
सीडीओ डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि तहसील दिवस पर 62 शिकायतें दर्ज कराई गई। इसमें से 32 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। शिकायतों का निस्तारण करते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जल्द से जल्द जनता की समस्याओं का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करें और शासन स्तर की समस्याओं को शासन स्तर पर रखना सुनिश्चित कराए ताकि शिकायतों का निस्तारण किया जा सके।
इस दौरान प्रमुख क्षेत्र पंचायत कर्णप्रयाग दीपिका मैखुरी, उपजिलाधिकारी अबरार अहमद एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग