कोटद्वार : आपदा से क्षतिग्रस्त कोटद्वार स्थित मालन नदी पुल के पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देर सांय कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल का निर्माण कार्य अतिरिक्त मैनपॉवर व मशीनरी का उपयोग करते हुए गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यो में गति लाने के लिए वे नियमित रूप से साइड विजिट करें। मौके पर नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, उप जिलाधिकारी सोहन सैनी, अधिशासी अभियंता लविवि दुगड्डा निर्भय सिंह आदि उपस्थित थे।


More Stories
भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक आई बाढ़, 3 लोग लापता
लाइब्रेरी में गोलीबारी, दो की मौत, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार
उत्तराखंड में मानसून की दस्तक, इस दिन तक पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का अलर्ट, मिलेगी राहत