गोपेश्वर (चमोली)। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मीडिया प्रभारी तथा पत्रकारिता से जुड़े रहे डा. हरीश गौड़ की माता धूमा देवी गौड़ (83) के निधन पर तमाम संगठनों ने शोक का इजहार करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर शोक संप्तत परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है। बताते चलें कि बीते दिनों मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ की माता का निधन हो गया था। श्री बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ तथा मीडिया संगठनों, पत्रकारों, मंदिर समितियों,धार्मिक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शिवप्रसाद ममगाई, यमुनोत्री मंदिर समिति रावल संदीप शास्त्री, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, धर्माधिकारी आचार्य स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, बीकेटीसी कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, श्री देवपुजाई समिति ज्योर्तिमठ अध्यक्ष अनिल नंबूदरी, श्रमजीवी पत्रकार संघ, प्रेस क्लब, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत, श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत, श्री पंडा पंचायत, श्री गंगोत्री मंदिर समिति, आदि ने दिवंगत धूमा देवी के निधन पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संप्तत परियार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन