गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में गुरूवार को पोखरी कांग्रेस ब्लाक कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कांग्रेस नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी के पोखरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र नेगी की अध्यक्षता में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि आगामी विधान सभा चुनावाओं में कांग्रेस को विजयश्री दिलाने के लिए कांग्रेस की नीतियों और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच रखने की अपील कार्यकर्ताओं से की। उन्होंने एसआईआर के दौरान बीएलए की तैनाती और उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया और वोटर लिस्ट में संशोधन पर भी चर्चा की।
इस दौरान पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, जिलाध्यक्ष राजीव गांधी पंचायतराज लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह चौधरी, पूर्व प्रमुख प्रीति भंडारी, हनुमंत कंडारी आदि मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने वीर बाल दिवस पर गुरु गोविंद सिंह जी व चारों साहिबजादों को किया नमन
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिला भाजपा कार्यालय कोटद्वार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
धामी सरकार की सख्त निगरानी में सुरक्षित भोजन और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की मजबूत व्यवस्था, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन में 2025 बना ऐतिहासिक उपलब्धियों का वर्ष