गोपेश्वर(चमोली)। ज्योतिर्मठ पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान के दौरान 7.24 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार की ओर से नशे के विरूध चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्योतिर्मठ पुलिस ने कर्णप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेन्द्र राणा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक ज्योतिर्मठ देवेन्द्र रावत के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया। ग्रीफ टीसीपी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 7.24 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान पाखी निवासी रुपेश पंवार उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपित के विरोध में कोतवाली ज्योतिर्मठ में एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया है।
एसपी पंवार ने जनपदवासियों को आश्वस्त किया है कि नशे का व्यापार करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपील की है कि यदि कहीं भी नशे की अवैध बिक्री की सूचना मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

More Stories
माँ पीताम्बरा बगलामुखी की छांव में शक्ति का उत्सव, माजरी माफी से बनखंडी तक गूंजा जयकारा, भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब
एसपी निहारिका तोमर ने केदारनाथ यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा, यात्रियों से सीधा संवाद कर लिया फीडबैक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
पहाड़ी क्षेत्रों में मलेरिया लगभग समाप्त, तराई के सीमित क्षेत्रों पर है फोकस – सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे