देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने आज कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। देहरादून में भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र अधिकारी ने महेश शर्मा को भाजपा की सदस्यता दिलाई। महेश शर्मा की नाराजगी तब सामने आई, जब कांग्रेस ने नैनीताल उधमसिंह नगर सीट से प्रकाश जोशी को अपना उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद महेश शर्मा का भाजपा में जाना लगभग तय माना जा रहा था और आज महेश शर्मा ने देहरादून में भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ले ली है। अब ऐसे में देखना होगा कि, महेश शर्मा के जाने से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव 2024 में कितना नुकसान होता है, तो वहीं भाजपा को कितना फायदा मिलेगा।
More Stories
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मेडिकल टीम ने जांचा श्री श्रद्धानन्द बाल वनीता आश्रम के बच्चों का स्वास्थ्य, मेडिकल टीम को अपने बीच पाकर खिले बच्चों के चेहरे
कांवड़ मेला 2025 : मंगलौर पुलिस ने हाईवे पर होटल-ढाबा संचालकों को दिए सख्त निर्देश, शांति व्यवस्था के लिए किया जागरूक, नोटिस भी कराए तामील
सीएम धामी के निर्देश पर राज्य आपदा प्रबंधन के तहत अलर्ट मोड में उत्तराखण्ड पुलिस, समूचे प्रदेश में मॉक ड्रिल और निरीक्षण