गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत उत्तर प्रदेश विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा गौचर पहुंच गई है। गौचर में उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों के साथ चर्चा कर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
कांग्रेस नेत्री अराधना मिश्रा का गौचर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश नेगी ने उनसे संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। बाद को उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों से चर्चा की। बताया कि संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग और समर्थन लिया जाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, जखोली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, थराली के पूर्व विधायक डा. जीत राम भी मौजूद रहे। सभी नेता संगठन सृजन अभियान के तहत चमोली जनपद के दौरे पर आए है। इसके लिए जनपद के सभी नगर व ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 19 सितंबर तक रायसुमारी और बैठकों का दौर चलता रहेगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के संभावित दावेदार भी इस दौरान गौचर में मौजूद रहे। रविवार को अराधना मिश्रा समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोपेश्वर में पत्रकार वार्ता में मौजूद रहेंगे। इसके बाद दशोली तथा गोपेश्वर नगर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और रायसुमारी का कार्यक्रम चलेगा। इसके बाद सभी नेता रात्रि प्रवास के लिए बदरीनाथ धाम जाएंगे।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान