कोटद्वार । जिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस ने मंगलवार को तहसील परिसर में स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित होकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए । इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पेशवार में देश की आजादी के लिए लड़ रहे निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से मना करने से उन्होंने अप्रतिम साहस का परिचय दिया था। इसके बाद उन्हें वीर चंद्र सिंह गढ़वाली नाम मिला। वक्ताओं ने उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके नाम पर चलाई जा रही योजनाओं पर भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

More Stories
सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, नगर निगम को 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश; न्यूकैंट रोड पर अवैध वाहन पार्क करने व अतिक्रमण पर डीएम का कड़ा एक्शन, मौके पर कटे दर्जनों चालान
उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी, श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ