कोटद्वार : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थपला बीरोंखाल मे संविधान दिवस के अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया ।प्रधानाध्यापक महिपाल रावत ने संविधान के इतिहास के बारे में चर्चा की । मुख्य अतिथि फार्मेसी अधिकारी विजय रावत द्वारा सविधान के अंगीकार होने के बारे में विस्तार से बताया । उन्होंने कहा 26 नवंबर 1949 को संविधान को अंगीकृत किया गया और इस तारीख को 2015 से संविधान दिवस के तौर पर बनाया जाने लगा। इसके अलावा प्रस्तावना, कर्तव्य और अधिकार के बारे में चर्चा की । शिक्षक संतोष सिंह नेगी ने संविधान के अनुसूची, अनुच्छेद, परिशिष्ट और संविधान संशोधन के बारे ने विस्तार से बताया । कक्षा 8 के छात्र सचिन नेगी एवं कक्षा 9 की छात्रा तनिष्का गौनियाल ने इस दिवस के अलग अलग पहलू को स्कूल के समक्ष रखा । शिक्षक शाकिर अली एवं महेंद्र कड़कोटी ने भी अपने विचार रखे । कार्यक्रम का संचालन सोमेश रावत द्वारा किया गया ।

More Stories
गदरपुर पहुंचे सीएम धामी, मुख्यमंत्री ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
शिक्षका की मौत की होगी CD – CID की जांच, विधायक कंडारी की मांग पर सीएम धामी ने दी संस्तुति