ज्योतिर्मठ । रविग्राम खेल मैदान में बिना ड्राइंग और डीपीआर (DPR) के कार्य शुरू किए जाने के विरोध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित सती, पूर्व सभासद समीर डिमरी और वर्तमान सभासद प्रवेश डिमरी के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में मांग की गई कि सबसे पहले मैदान का पूर्ण रूप से समतलीकरण किया जाए, उसके बाद ही अन्य निर्माण कार्य शुरू हों।
सभासद प्रवेश डिमरी ने इस संबंध में संबंधित ठेकेदार से वार्ता कर विरोध दर्ज कराया, जिसे सुनील वार्ड के सभासद प्रदीप पंवार और मनोहरबाग के सभासद सौरभ राणा ने भी अपना समर्थन दिया। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि बिना उचित योजना के कार्य होने से मैदान का स्वरूप बिगड़ जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और निवासियों से एकजुट होने की अपील की है ताकि ठेकेदार कंपनी मनमर्जी से कार्य न कर सके।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान