पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के चांदनीखाल- चंद्रशिला-रैंसू सडक का निर्माण कार्य भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार लोनिवि ने भूमि पूजन के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। 11 किमी चांदनीखाल-रडुवा-काण्डई चंद्रशिला-रैसू सडक को 2014-15 मे तत्कालीन विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी के प्रयासों से सरकार की ओर से स्वीकृति मिली थी। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था लोनिवि पोखरी ने चार किमी सडक निर्माण के लिए निविदा लगाई। सडक संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश रडवाल के नेतृत्व में रडुवा के ग्रामीणों ने भूमि पूजन किया। इसके बाद सडक की कटिंग कर कार्य शुरू हुआ। सडक के बनने से रडुवा और काण्डई चंद्रशिला के ग्रामीण अब सड़क से जुड जायेंगे।इस अवसर पर इंद्रप्रकाश रडवाल, तेजराम भट्ट, गजेन्द्र सिंह नेगी, जगदीश नेगी, निवर्तमान प्रधान प्रदीप बर्त्वाल, सज्जन बर्त्वाल, देवेन्द्र बर्त्वाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश