दिल्ली : देश एक बार फिर कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में आता दिख रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 30 मई 2025 तक भारत में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या 2,710 तक पहुंच गई है। ये संख्या पिछले कुछ हफ्तों में तेजी से बढ़ी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
नए वेरिएंट से पहली मौत
दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट से इस साल पहली मौत दर्ज की गई है। मृतक पहले से ही कई बीमारियों से पीड़ित था और कोविड संक्रमण के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। पिछले 24 घंटे में राजधानी में 56 नए केस सामने आए हैं। अब दिल्ली में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 294 हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि नया वेरिएंट हल्के लक्षण वाला है, लेकिन कमजोर इम्युनिटी वाले मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बयान दिया है कि, “राज्य सरकार पूरी तरह से सतर्क है। अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं और एडवाइजरी भी जारी की गई है। घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है।” गाजियाबाद में शुक्रवार को कोरोना के 5 नए केस मिले हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या अब 19 हो गई है।
महाराष्ट्र में 84 नए केस
महाराष्ट्र में 84 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 467 हो गई है।
सिर्फ मुंबई में ही जनवरी 2025 से अब तक 411 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अधिकतर मामलों में लक्षण हल्के हैं और हालात नियंत्रण में हैं।
अरुणाचल प्रदेश में भी कोरोना धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है। हाल ही में 51 वर्षीय एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 3 हो गई है।
क्या करें? क्या न करें?
-
मास्क पहनें
-
भीड़भाड़ से बचें
-
बार-बार हाथ धोएं
-
लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं
-
अफवाहों से बचें, आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त