देहरादून : उत्तराखंड में साइबर ठग, ठगी के नए-नए तरीके खोज रहे हैं। अब साइबर ठग अधिकारियों के नाम से फेसबुक आइडी बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। कभी डीजीपी तो कभी डीएम, कभी नेताओं की फर्जी आइडी बनाकर ठगी का जाल बिछा रहे हैं। इस बार साइबर ठगों ने डीजी सूचना और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नाम से फर्जी आइडी बना दी और ठगी करने की कोशिश की। ठगों ने इससे कुछ लोगों को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और मैसेंजर पर ठगी करने का प्रयास किया, जिसकी जानकारी डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। IAS बंशीधर तिवारी ने फर्जी आईडी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए पोस्ट लिखी कि, ‘यह मेरा किसी ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बना दिया है, कृपया अनुरोध स्वीकार न करें।’


More Stories
सम्मान और सेवा का संगम : धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा
विकास भी, विरासत भी : निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और उपलब्धियों से उत्तराखण्ड ने रचा नया इतिहास
चार साल बेमिसाल : सशक्त नेतृत्व में बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप, ऐतिहासिक फैसलों से विकास को नई दिशा