बिजनौर : उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में एक बार फिर प्राचीन सभ्यताओं की निशानियां मिली हैं। गांव करौंदा चौधर में खुदाई करते हुए मुगलकालीन सिक्के मिले हैं। चांदी के बताए जा रहे इन सिक्कों पर अरबी भाषा में लिखा हुआ है। फिलहाल सिक्कों को पुलिस ने जब्त कर लिया है, जिन्हें पुरातत्व विभाग के हवाले किया जाएगा। बीते शुक्रवार को ग्राम करौंदा चौधर में मनरेगा के तहत कब्रिस्तान की मेड़बंदी का काम चल रहा था। तभी एक मनरेगा मजदूर को खोदाई के दौरान मिट्टी की हांडी मिली। हांडी को खोलने पर उसमें से 15 सिक्के मिले। सिक्के सफेद रंग के है, जिससे इनके चांदी के होने का अनुमान लगाया गया है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मौके पहुंचे और 15 सिक्कों को अपने कब्जे में ले लिया। इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार कार्य किया जाएगा। सिक्कों पर अरबी भाषा में लिखा हुआ है। एक व्यक्ति ने बताया कि सिक्कों पर हिजरी का साल 1191 लिखा है।

More Stories
REAP परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण ने बदली मंजू देवी की जिंदगी, मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
मंदाकिनी घाटी में उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान, कार्यशाला में सफल उद्यमियों ने साझा किए सफलता के मंत्र
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने दिया महिला को जीवनदान, पेट से 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकाल कर डॉक्टरों ने बचाई जान