देवाल (चमोली)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन की शिक्षक उन्नयन सगोष्ठी में जहां शिक्षा पर चर्चा हुई। जिसमें देवाल शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह धपोला अध्यक्ष और मंत्री बलवीर बधाणी को निर्विरोध बनाया गया है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दिगम्बर सिंह नेगी और महामंत्री मुकेश नेगी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ है जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। आनंद सिंह गडिया कोषाध्यक्ष, मुन्ना सानू वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरीश गिरी, बिंदी टम्टा, विजय जोशी उपाध्यक्ष, त्रिलोक सिंह रावत लेखाकार, रमेश चंद जोशी संयुक्त मंत्री, भूपेंद्र भाटिया, प्रमोद तिवारी, लक्ष्मी दानू मीडिया प्रभारी, देव सिंह दानू विमला बिष्ट, हेमा बिष्ट उप मंत्री, नंदी गढ़िया, पूरन सिंह बिष्ट, गोपीचंद कुनियाल, संगठन मंत्री बनाए गए हैं। इस मौके पर विनोद कुमार, मुकेश कुमार, सुमन रानी, मधुकरिया, राकेश पुरोहित, हरीश तोड़तियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक डबल सिंह कुमार, मुख्य प्रशासनिक राकेश बडोनी आदि मौजूद थे।

More Stories
धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल