कोटद्वार । शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति का शव मिला है। रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर गोविंद नगर से नीचे काशीरामपुर जाने वाले पैदल मार्ग के बीच मिले शव की शिनाख्त कौडिया निवासी जयचंद के रूप में हुई है जो एक व्यापारी है, जिसे शुक्रवार रात तक आसपास के लोगों ने सही स्तिथि में देखा था । जीआरपी चौकी इंचार्ज सतीश घिल्डियाल ने बताया की शनिवार सुबह कोटद्वार रेलवे स्टेशन से जीआरपी चौकी को एक शव मिलने का मेमो प्राप्त हुए। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से संपर्क किया गया। जिसके बाद पूर्व पार्षद सुभाष पांडे और कौडिया निवासियों ने शव की शिनाख्त जयचंद के रूप में की व शव को कोटद्वार बेस चिकित्सालय पहुंचाया। जहां शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान