कोटद्वार । ब्लाक दुगड्डा के अंतर्गत पौखाल की गहड़ नदी में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई है । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। राजस्व पुलिस के अनुसार बुधवार को पौखाल क्षेत्र की गहड़ नदी में एक युवक के डूबने की जानकारी आसपास के लोगों ने दी। ग्रामीणों के साथ राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला गया। युवक की पहचान बॉबी, उम्र 22 वर्ष, पुत्र यशपाल निवासी नाली बड़ी गांव के रूप में हुई। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पहचान होने पर मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया, जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं । समाचार लिखे जाने तक अग्रिम कार्यवाही जारी थी ।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त