उत्तरकाशी: हाल ही में यमुना घाटी में हुई अतिवृष्टि और ओलावृष्टि के कारण किसानों और बागवानों को सेब सहित कई नकदी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस संबंध में आज सामाजिक कार्यकर्ता सोवत राणा के नेतृत्व में किसानों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की।
बैठक में राणा ने ओलावृष्टि से प्रभावित सेब और अन्य नकदी फसलों के नुकसान के लिए उचित मुआवजे की मांग उठाई।
किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद, जोशी ने बागवानी निदेशक को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान करने का आश्वासन दिया।

More Stories
सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर प्रत्याशी रहे विमल जोशी ने जताया आभार, बोले – चुनाव परिणाम से बढ़कर सदस्यों का विश्वास और स्नेह
उत्तराखंड में ग्रासरूट मॉडल से ग्रामीण आपदा एवं स्वास्थ्य तैयारियों को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोरों की सांकेतिक हड़ताल