कोटद्वार । पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने केंद्र सरकार पोषित सौर ऊर्जा स्कीम में छूट देने की मांग की है। कहा कि स्कीम के अंतर्गत जमा की जाने वाली रकम को जमा करने में हर कोई व्यक्ति सक्षम नहीं है। इस संबंध में शनिवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। परिषद अध्यक्ष जीके बड़थ्वाल ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए शुरू में ही दो लाख रुपये जमा करने पड़ रहे हैं, जिससे आम जन इस स्कीम का लाभ नहीं उठा पा रहा है। इसलिए स्कीम में छूट को बढ़ाया जाना चाहिए।

More Stories
IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ