कोटद्वार । नगर निगम के अंतर्गत ग्रास्टनगंज निवासी समाजसेवी राजेश थपलियाल ने गढ़वाल सांसद से कोटद्वार से डांडा का नागराजा बस सेवा शुरू कराने की मांग की है। इस संबध में उन्होंने गढ़वाल सांसद को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि जनपद पौड़ी गढ़वाल में डांडा का नागराजा नाम से प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर है। जिसमें लोगों की बड़ी आस्था है। मंदिर में मैदानी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मंदिर कोटद्वार से करीब 100 किमी और पौड़ी से करीब 35 किमी दूर है। कोरोना काल से पहले इस मार्ग पर कोटद्वार और पौड़ी से दो-दो बसें चलती थीं लेकिन कोरोना महामारी के बाद से चारों बसों का संचालन बंद है।

More Stories
अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, पछवादून क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, नियम विरुद्ध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार
उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार, प्रधानमंत्री निधि के अंतर्गत प्रदेश को उपलब्ध होंगी 4 एमआरआई, 5 डिजिटल मैमोग्राफी एवं 75 एआई-सक्षम हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें