कोटद्वार। नगर निगम के अंतर्गत वार्ड 24, बालासौड़ निवासी लंबे समय से उनके नलों में गंदे जल की आपूर्ति होने से परेशान हैं। हालत यह है कि वार्ड वासियों द्वारा इस संबध में जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी अभी तक समस्या का हल नहीं हो पाया है। इस बात से आक्रोशित वार्ड वासियों ने शुक्रवार को जल संस्थान कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बालासौड़ निवासियों के नलों में लंबे समय से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इस पानी का स्तर खाना बनाने लायक नहीं है। ऐसे में वार्डवासियों को स्वच्छ जल के लिए इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि इस संबध में अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चेतावनी दी कि शीघ्र ही वार्ड वासियों को स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो जन सहयोग से आंदोलन को तेज किया जायेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व उप प्रधान विजय ध्यानी, राजेश्वरी खंतवाल, संगीता बिष्ट, अंजना काला, सुनील भारद्वाज, महेशानंद काला, दीपक जदली और अंजलि बौंठियाल आदि थे।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त