हरिद्वार। हरिद्वार वन प्रभाग के सभी वन आरक्षी व वन बीट अधिकारी संघ ने तीन सूत्री मांगों को लेकर हरिद्वार वन प्रभाग के कार्यालय में प्रदर्शन किया। वन आरक्षियों ने उनकी मांगों पर कार्रवाई न होने पर वृहद आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। बुधवार को वन प्रभाग हरिद्वार के वन आरक्षी और वन बीट अधिकारी वन प्रभाग के कार्यालय में एकत्र हुए। यहां उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि वन बीट अधिकारी संघ 10 वर्षों की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने पर शत-प्रतिशत पदोन्नति करने, वन दरोगा की सीधी भर्ती पर रोक लगाने एवं वर्दी पैटर्न में संशोधन की लगातार मांग करता आ रहा है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन पर डटे रहने का एलान किया।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन