देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम में मृतक आश्रितों की नौकरी का रास्ता साफ हो गया है। रोडवेज में लंबे समय से मृतक आश्रितों की भर्ती पर रोक लगाई गई थी, जिसे अब हटा दिया गया है। रोक हटने के साथ ही 195 पदों पर भर्ती का आदेश भी जारी कर दिया गया है। नियुक्तियां ड्राइवर और कंडक्टर के पदों पर की जाएंगी।
परिवहन सचिव अरविंद सिंह यांकी ने कहा कि रोडवेज की वर्तमान में अनुकूल आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। कार्मिकों के आश्रितों को रोडवेज में सीधी भर्ती के चालक और कंडक्टर के पदों पर नियमानुसार नियुक्ति दी जाएगी। कुछ दिनों पहले ही कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इस फैसले पर परिवहन निगम कर्मचारी संगठनों ने खुशी जाहिर की है।
साथ ही इस कोटे में 195 के साथ 50 और पदों पर भी भर्ती की मंजूरी देने की मांग की। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कहा कि नियुक्ति हो जाने के बाद भी 50 मृतक आश्रित छूट जाएंगे। ऐसे में उनको समायोजित करने के लिए अन्य को भी मौका दिया जाना चाहिए।

More Stories
महाकवि कालिदास पर दून पुस्तकालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
महिला आरक्षण विधेयक का विपक्ष द्वारा विरोध, देश की नारी शक्त्ति का अपमान – डॉ. नरेश बंसल
उत्तराखंड में जनगणना 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में तेजी, विभिन्न क्षेत्रों में एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण संपन्न