रिखणीखाल : उत्तराखंड सरकार और भारतीय उद्यमिता संस्थान अहमदाबाद के संयुक्त प्रयास से जारी देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत आज 29 दिसम्बर 2023 को भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मनोज उप्रेती द्वारा बताया गया कि उद्यमिता योजना विद्यार्थियों एवं युवाओं को रोजगारोउन्मुख बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है जो उनके तथा प्रदेश के विकास में सहायक होंगी ।कार्यक्रम में महाविद्यालय के देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी एवं मेंटर डॉ. विपिन पंवार ने देवभूमि उद्यमिता योजना के उद्देश्य व लक्ष्य के बारे में विस्तार से बताया, साथ ही अपने क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं, स्टार्टअप और प्रदेश सरकार के प्रयासों की भी जानकारी दी । कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अनूप सिंह , डॉ. सुनील सिंह, डॉ. बिपिन कुमार तिवारी, समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

More Stories
Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day
चीनी के बढ़ते मूल्यों पर नियंत्रण को लेकर संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान; स्टॉक एवं बिक्री अभिलेखों की गहन जांच
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिल चुकी है सरकारी नौकरी – सीएम