देहरादून : उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल द्वारा थाना रामनगर जनपद नैनीताल में पंजीकृत मु0अ0सं0 ; 512/2023 धारा 60/21 आबकारी अधिनियम में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बंध में अरनेश कुमार बनाम स्टेट ऑफ बिहार व अन्य में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का अनुपालन न किये जाने पर घोर आपत्ति व्यक्त की गयी।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अभिनव कुमार द्वारा उक्त प्रकरण का गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए उक्त प्रकरण में तत्काल कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमायूॅ परिक्षेत्र, नैनीताल को निर्देशित किया गया तथा अरनेश कुमार बनाम स्टेट ऑफ बिहार व अन्य में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन किये जाने हेतु समस्त वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि यदि भविष्य में किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है, तो सम्बंधित थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी एवं जनपद प्रभारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त