देहरादून: गृह मंत्री अमित शाह देहरादून और उत्तरकाशी जिले के भ्रमण पर आ सकते हैं। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीजीपी अभिनव कुमार ने गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह के प्रस्तावित जनपद उत्तरकाशी व देहरादून भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक बैठक ली गयी।
बैठक के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षा-प्रबन्धों, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दृष्टिगत सभी को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से पूरी हों और लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित समीक्षा बैठकों की तैयारी समय से पूरी करने, ब्रीफिंग एवं रिहर्सल समय से कराने हेतु भी निर्देशित किया।

More Stories
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने मिलकर न्यूज पोर्टल-वेबसाइटों के लिए सम्मानजनक विज्ञापन राशि की मांग; पत्रकार हितों को लेकर सरकार गंभीर, किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा अहित – बंशीधर तिवारी

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम