देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव पूर्व जो वायदा जनता से किया था वह जल्द पूरा होने जा रहा है। दरअसल, समान नागरिक सहिंता के लिए गठित कमेटी आज मुख्यमंत्री को इसकी ड्राफ्ट रिपोर्ट पेश करने जा रही है। इसके बाद सरकार इसे कैबिनेट में लाने के बाद विधानसभा में प्रस्तुत करेगी। जहां से कानूनी रूप मिलने के बाद समान नागरिक सहिंता को प्रदेश में लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज का दिन हम सभी प्रदेशवासियों के लिए महत्वपूर्ण है, जब हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के विज़न को साकार करते हुए और अधिक मज़बूती के साथ आगे बढ़ने जा रहे हैं।

More Stories
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न
सीएम धामी ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग