देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वधारियों की की एक और लिस्ट जारी की है। पार्टी नेताओं को अहम विभागीय समितियों में पद सौंपे हैं। इन दायित्वों के माध्यम से न सिर्फ जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सकेगी, बल्कि उनकी निगरानी भी अधिक प्रभावी होगी। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश हित को ध्यान में रखते हुए निम्न महानुभावों को विभिन्न विभागीय समितियों में जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जिम्मेदारियों की सूची इस प्रकार है:
- बलवीर घुनियाल – उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
- सुरेन्द्र मोघा – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड
- भुवन विक्रम डबराल – उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
- सुभाष बर्थवाल – उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद
- पुनीत मित्तल – उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद
- गिरीश डोभाल – उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद
- गीताराम गौड़ – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद
- डॉ. जयपाल – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति
- देशराज कर्णवाल – उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति
- अजीत चौधरी – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग
- प्रताप सिंह पंवार – उपाध्यक्ष, राज्य औषधीय पादप बोर्ड
- जगत सिंह चौहान – उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति
- गीता रावत – अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति
- शंकर कोरंगा – उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद
- महेश्वर सिंह महरा – उपाध्यक्ष, चाय विकास सलाहकार परिषद
- सरदार मनजीत सिंह – सह-अध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति
- नवीन वर्मा – उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
- अशोक नबयाल – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद
सरकार का दावा है कि नई नियुक्तियों से योजनाओं की ज़मीनी स्थिति में सुधार आएगा। दायित्वप्राप्त प्रतिनिधि न सिर्फ अपने अनुभवों का लाभ देंगे, बल्कि क्षेत्रीय आवश्यकताओं को भी सीधे शासन तक पहुंचाने में भूमिका निभाएंगे। अब देखना होगा कि ये जिम्मेदारियाँ सिर्फ काग़ज़ी नहीं बल्कि ज़मीनी बनती हैं या नहीं।
More Stories
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शस्त्र पटल का किया निरीक्षण, पंजिकाओं को व्यवस्थित रखने के दिये निर्देश
माँ और शिशु की रक्षा के लिए डीएम डॉ. आशीष चौहान की सराहनीय पहल, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए काव्या ऐप बना उम्मीद की किरण
केंद्रीय जीएसटी आयुक्तालय ने किया साइकिल मैराथन का आयोजन