देहरादून : उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वर्तमान में आनंद वर्धन अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। बता दें कि, वर्तमान सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। ऐसे में एक अप्रैल से वह मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे। जारी आदेश में लिखा है कि, ‘शासन द्वारा कार्यहित में आपको (आईएएस आनंद वर्धन) दिनांक एक अप्रैल, 2025 से मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन के पद पर तैनात करने का निर्णय लिया गया है। कृपया तदनुसार नवीन पदभार ग्रहण करने का कष्ट करें।’

More Stories
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – धन सिंह
फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी