चमोली : थराली क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित आवासीय भवनों और दुकानों में आये मलबे को हटाने का कार्य जिला प्रशासन की पहल पर आरडब्ल्यूडी विभाग द्वारा तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में मलबा निस्तारण का कार्य जारी है।
अधिशासी अभियंता आरडब्ल्यूडी, अल्ला दिया ने बताया कि इस कार्य के लिए कुल 18 मजदूर लगाए गए हैं। इनमें से 10 मजदूर थराली में और 8 मजदूर चेपड़ो में कार्यरत हैं। थराली क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता दिनेश पंवार एवं अंकित की निगरानी में तथा चेपड़ो बाजार में अपर सहायक अभियंता देवेंद्र प्रसाद की देखरेख में दुकानों और घरों से मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है। जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए मलबा निस्तारण कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन