लैंसडाउन । आर्मी पब्लिक स्कूल लैन्सडाउन के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में ऑनलाइन प्रतिभाग किया । परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम विद्यालय के एवी रूम में छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने ऑनलाइन देखा । शीतकालीन अवकाश होने के कारण लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने घर से ऑनलाइन इस चर्चा में भाग लिया। परीक्षा पर चर्चा का यह सातवां संस्करण है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंदरियाल ने कहा कि शिक्षकों का छात्रों से जीवन में गहरा नाता है, शिक्षक बच्चों से मजबूत रिश्ता बनायें रखें और उनकी हर समस्या का समाधान करें।

More Stories
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल; आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने बताया कि सस्पेंड था कांस्टेबल, गैंगस्टर कनेक्शन पर STF ने की थी कार्रवाई
नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक; ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता – डीएम
पेपर लीक पर कैबिनेट का बड़ा फैसला जल्द, कठोर कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट से दोषियों की उलटी गिनती शुरू; अपने निर्णायक, मजबूत व कड़े कदमों के लिए जाने जाते हैं PM मोदी