कोटद्वार । आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर तथा पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुपालन में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार विभव सैनी ने आईएचएमएस बीएल रोड़ में जनपद बिजनौर के पुलिस अधिकारियों के साथ बॉर्डर मीटिंग कर चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दोनो प्रदेशो के सीमावर्ती जिलो में तैयारी प्रारम्भ कर दी है। बैठक में अपराधियों पर निगरानी रखने, बॉर्डर क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने, वांछित अपराधियों का ब्योरा साझा करने, अन्तर्राज्यीय चेक पोस्टों पर पैनी नजर रखने, संदिग्ध लोगों पर नजर और सघन वाहन चेकिंग चलाने, अवैध हथियारो की बरामदगी, चेक पोस्टों से निकलने वाले दुपहिया और चौपहिया वाहन सवारों पर नजर रखने, चुनाव के दौरान नगदी एवं प्रलोभन देने वाली वस्तुओ का आदान प्रदान होने की स्थिति में संयुक्त कार्यवाही करने व अवैध रूप से लाई जाने वाली शराब, मादक पदार्थों व अन्य सामग्रियों पर रोकथाम करने के संबंध में चर्चा की गई।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त