रूड़की : जिला जज प्रशांत जोशी ने मंगलवार को उप कारागार रूड़की का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला मजिस्ट्रेट कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरजीत कौर आदि उपस्थित थे। जिला जज ने जेल निरीक्षण के दौरान जेल में महिला तथा पुरुष बंदियों से मुलाक़ात की। उन्होंने बंदियों से जेल में भोजन तथा स्वास्थ्य सुविधाओं, नियमानुसार सरकारी वकील की उपलब्धता, कोर्ट में पेशी, दूरभाष पर पारिवारिक व्यक्तियों से होने वाली वार्ता सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी ली। उन्होंने बंदियों की समस्याएं सुनकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दिए। उन्होंने बंदियों के लिए तैयार कराए जा रहे भोजन की शुद्धता और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी