चमोली। श्री बदरीनाथ धाम में तैनात पुलिस जवान कैलाश रावत को उनके उत्कृष्ट एवं मानवीय कार्य के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जानकारी के अनुसार गुजरात से आई एक महिला श्रद्धालु दर्शन के बाद रात्रि के समय भारी भीड़ के बीच अपने परिजनों से बिछड़ गई थी। महिला के लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस जवान कैलाश रावत ने तत्परता, सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बदरीनाथ क्षेत्र में महिला की खोजबीन शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद उन्होंने महिला श्रद्धालु को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलाया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कैलाश रावत के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है, जो अन्य पुलिस कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

More Stories
मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल प्रकाशन के बाद सार्वजनिक, 13 अगस्त तक किए जा सकेंगे दावे-आपत्तियां; जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराया ड्राफ्ट रोल, त्रुटियों पर तत्काल सुझाव देने की अपील
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान; जिलाधिकारी ने स्वीकृत की पहली दिव्यांग वैवाहिक प्रोत्साहन सहायता
मतदाता सूची में नाम सत्यापन एवं संशोधन के लिए 14 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान