उत्कृष्ट सांस्कृतिक मंच की ओर कदम: जिलाधिकारी ने ₹1.85 करोड़ की लागत से बने ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण
कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष जोर
बागेश्वर : जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मंगलवार को विकास भवन के समीप संस्कृति विभाग द्वारा ₹1.85 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। यह परियोजना काफी समय से लंबित थी, लेकिन जिलाधिकारी के सतत प्रयासों और प्रभावी निगरानी के चलते अब यह कार्य अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने दर्शक दीर्घा, मंच निर्माण और अन्य कार्यों की गहन समीक्षा की। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि केवल उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का ही प्रयोग किया जाए। नव स्थापित साउंड सिस्टम का ट्रायल लेकर उसकी गुणवत्ता भी परखी गई।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि समस्त कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से पूर्ण किया जाए, ताकि यह आधुनिक सांस्कृतिक मंच जल्द से जल्द आमजन के लिए उपलब्ध हो सके। उन्होंने मंच की मजबूती, दर्शकों के बैठने की सुविधाजनक व्यवस्था और समग्र सौंदर्य पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, बिजली व जल आपूर्ति की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा डिस्प्ले बोर्ड को सभी के लिए स्पष्ट रूप से दृश्य स्थान पर स्थापित करने के निर्देश दिए।


More Stories
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश