बागेश्वर : जिलाधिकारी बागेश्वर आशीष भटगांई ने शनिवार को जिला मुख्यालय के समीप संचालित 15-बेड वाले नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपचाराधीन व्यक्तियों से संवाद किया और उनकी जरूरतों व अनुभवों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने केंद्र में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा सहयोग एवं परामर्श सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने रसोईघर एवं सामान्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए।
उन्होंने केंद्र स्टाफ के नियमित प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्रों का उद्देश्य केवल उपचार ही नहीं, बल्कि पुनर्वास के माध्यम से सामाजिक पुनर्स्थापन भी है, और इसके लिए सेवा की गुणवत्ता बनाए रखना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त