बागेश्वर : जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मंगलवार सुबह बिलौना सेरा में पहुंचकर धान की फसल पर किए जा रहे क्रॉप कटिंग प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्वंय भी परम्परागत फसल धान की क्रॉप कटिंग की। इस दौरान काश्तकार उत्तम सिंह टाकुली के खेत में 6×5 वर्ग मीटर के हिस्से में क्रॉप कटिंग की गई। जिसमें 6 किलो 650 ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के खेत में निर्धारित वर्ग मीटर में क्रॉप कटिंग की गई। फसल की क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में इस साल के लिए फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते है। जिलाधिकारी ने इस दौरान किसानों से भी वार्ता की और कृषि एवं अन्य आवश्यक संसाधनों से संबधित समस्याओं एवं चुनौतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। क्रॉप कटिंग के दौरान एसडीएम मोनिका तहसीलदार दलीप सिंह,अपर संख्याधिकारी विनोद सिंह किसवाण सहित स्थानीय काश्तकार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान