बागेश्वर : जिले में संचालित 21वीं पशु गणना के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने पशुपालन विभाग को तय समय के भीतर पशु गणना का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पशु गणना का महत्वपूर्ण कार्य है इसे गम्भीरता व समयबद्धता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि पशु गणना जिले के सतत विकास को सुनिश्चित करने और नीतियों को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए पशुपालन विभाग घर-घर जाकर पशु गणना के अद्यतन एवं सटीक आंकड़े जुटाएं। पशु गणना के कार्यों में धीमी प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीवीओ को पशु गणना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा अगले माह तक अपेक्षित प्रगति बढ़ाने को कहा। जिलाधिकारी ने गोट वैली सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की।
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी योगेश भारद्वाज ने जानकारी देते हुए कहा की पूरे देश में 21वीं पशु गणना की जा रही है। जिले में भी करीब 64 हजार पशुपालकों के घर घर जाकर प्रगणक पशु गणना करेंगे। वर्तमान तक करीब 12 हजार घरों की पशु गणना का कार्य हो चुका है। पशुगणना में गाय, भैंस, घोड़ा, कुत्ता, खच्चर, बकरी, गधा, हाथी, सूअर, खरगोश, भेड़ समेत 16 प्रजातियों के पशुओं की विस्तृत जानकारी डिजिटल रूप में ली जा रही है। बैठक में डॉ पंकज जोशी, एसवीओ अशोक कुमार, कमल तिवारी, कविराज मर्तोलिया, देवेंद्र राणा, कमान सिंह, नवीन जोशी सहित सुपर वाइजर, प्रगणक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
More Stories
कांवड़ मेले की तैयारियों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने जताई सख़्ती, समर्पण के साथ कार्य करने के दिये निर्देश, कार्य में लापरवाही बरतने पर एएमए जिला पंचायत और अधिशासी अभियंता लोनिवि से स्पष्टीकरण तलब
उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एक और बड़ी कार्रवाई, सरकारी योजनाओं का गलत लाभ उठाने का मामला, कोतवाली नगर और थाना राजपुर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज
यात्रा लेखन के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए ह्यू और कोलीन गैंटज़र को मिला पद्म श्री सम्मान