उत्तरकाशी : जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने शनिवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के रतूड़ी सेरा व बन्दरकोट भूस्खलन क्षेत्र के पहाड़ी पर चल रहे दीर्घकालिक व अल्पकालिक उपचारात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा- निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा को देखते हुए सीमा सड़क संगठन को 28 अप्रैल तक दोनों पैच पर सड़क के किनारे पड़े मलबा व बोल्डर को हटाने के निर्देश देते हुए सड़क को समतलीकरण करके वाहनों के निर्बाध आवागमन के लिए दो-लाइन बनाने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। और मई व जून के महीनों में यात्रा का अधिकतम प्रभाव देखा जाएगा,ऐसे में यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी। इस हेतु जिलाधिकारी ने बीआरओ को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।


More Stories
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख, सहस्त्रधारा रोड व एकता विहार में अवैध निर्माण किया गया सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति
पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार