चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार ने शनिवार को सहकारी समिति कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में कंप्यूटरीकरण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सेवाओं को पारदर्शी, समयबद्ध एवं जनहितकारी बनाया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की तथा सहकारिता के कार्यों का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समितियों के माध्यम से किसानों एवं उपभोक्ताओं को अधिकाधिक लाभ पहुंचाया जाए तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, जिला सहायक निबंधक बीएस राणा, जीएम जिला सहकारी बैंक सूर्य प्रकाश सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






More Stories
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : उपनल कर्मचारियों को ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’, कट-ऑफ डेट में भी बदलाव
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर पौड़ी में सात स्थानों पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल, परखी गयी तैयारियां
04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा”, ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के द्वितीय चरण के तहत होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं विशेष शिविर