हरिद्वार : जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने शनिवार को प्रातः 10.15 बजे सम्भागीय कार्यालय राज्य कर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कुल 32 अधिकारी, 59 तृतीय श्रीणी कर्मचारी, 43 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा 15 वाहन चालक तैनात होना बताये गये। इन अधिकारियों/कर्मचारियों में से निरीक्षण के दौरान 04 अधिकारी अनुपस्थित पाये गये, जिनका 03 दिन में स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए, साथ ही 02 तृतीय श्रेणी कर्मचारी एवं 04 पी.आर.डी. स्वयं सेवक अनुपस्थित पाए गये जिनके स्पष्टीकरण प्राप्त कर 03 दिन में प्रस्तुत किये जाने हेतु संयुक्त आयुक्त, राज्य कर हरिद्वार को निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु भविष्य में भी समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जायेगा तथा अनुपस्थित पाये जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान