टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने मानसून में अति वृष्टि के मद्देनजर जनहित व प्रशासनिक कार्यों की निर्बाधता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनावश्यक आवाजाही और अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। उन्होंने निर्देशित किया है कि आगामी आदेशों तक कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा और न ही अवकाश पर जाएगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही या अनुपस्थित पाए जाने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया है।

More Stories
सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, नगर निगम को 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश; न्यूकैंट रोड पर अवैध वाहन पार्क करने व अतिक्रमण पर डीएम का कड़ा एक्शन, मौके पर कटे दर्जनों चालान
उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी, श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ